झाबुआ लाइव के लिए मांडली से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट- शुक्रवार शाम 6 बजे एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें से दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक राहुल गणावा को डायल-100 की सहायता से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले जाया गया जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डम्पर एमपी 09 केबी-6799 मांडली-नागनवाट रोड पर तेज गति से जा रहा तभी पीछे से बाइक सवार को भीषण टक्कर मार दी जिससे युवक पुनिया की ज्यादा खून बह जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों का आपस में साला-बहनोई का रिश्ता था। Post navigation भीषण अग्निकांड की चपेट में आए तीन मकानों से 40 लाख का नुकसान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि जुटे कांग्रेसी