Trending
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी
- इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय
- सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
- पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प
- राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार
- शासकीय उप माध्यमिक विद्यालय उमराली में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
पेटलावद-थांदला सीमा पर भेरूघाट से डीजल व पेट्रोल लेकर जा रहा इंडियन ऑयल का टैंकर असन्तुलित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के करीब मथुरा से पेट्रोल व डीजल भरकर रतलाम से झाबुआ स्थित एक पेट्रोल पंप पर जा रहा इंडियन ऑयल का टैंकर (एमपी 09 एचएफ 1384) स्टेट हाइवे पर भेरूघाट उतरते वक़्त असन्तुलित होकर पलट गया। घटना में चालक सोहन पिता रामनारायण धाकड़ ओर परिचालक रतनलाल अमबराम चंदेरिया दोनो निवासी बांगरोद को मामूली चोटे लगी है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बाल्टी, बोतल, जग आदि में सैकड़ों लीटर पेट्रोल भरकर ले गए। सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पहुंचकर लोगों को भगाया।