झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व: बाबूदादा चौहान की 8वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूदादा चौहान वरिष्ठ नेता थे उनके मार्गदर्शन मे कांग्रेस ने कई उपलब्धियों हासिल की, वे ओजस्वी वक्ता व बहुमूल्य प्रतिभा के धनी थे। राजनैतिक क्षेत्र मे उन्होंने कई बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी को हमेशा मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। सम्पूर्ण क्षेत्र मे उन्होंने ख्याति प्राप्त की, वे दादा के नाम से प्रसिद्ध थे। आज हम उनकी 8वी पुण्यतिथि मना रहे है वे हमारे बीच मे नही है। मगर उनका आशीर्वाद हमारे साथ हैए आज हम श्रद्धांजलि अर्पित करने एकत्रित हुए है पर उनके कार्यो को आगे बढ़ाना है यही हमारी वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्थानीय शासकीय अस्पताल व मिशन अस्पताल में मरीजों को फल-फ्रुट, बिस्किट आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, वरिष्ठ नेता नगीन शाहजी, गुरुप्रसाद अरोरा, जगमोहनसिंह राठौर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, कालूसिंह नलवाया, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, मनीष बघेल, सुधीर भाबोर, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान, मोइनुद्दीन सैयद, महेंद्र नागर, श्रीमंत अरोरा, पप्पू डामोर, जानू अड, जावेद खान, शाहिद खान, दिलीप चौहान, अमित सोनी, नीरज चौहान, यश चौहान, प्रशील चौहान, रज्जाक भाई, इकबाल छिपा, कमलेश कारीगर, रेशम डामोर, अमित कुमावत, भय्यू, दशरथ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार सांसद प्रतिनिधि आनंद चौहान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *