झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर के समीपस्थ ग्राम चेनपुरी के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर होगा भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। जिस हेतु समिति द्वारा महोत्सव स्थली पर ध्वजा लगाकर भूमिपूजन किया गया । संत रामदास महाराज एवं सरपंच मुन्ना मेडा ने बताया कि वैशाख माह में 4 से 10 मई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही तीन दिवसीय विष्णु यज्ञ का भी आयोजन होगा। कथा का शुभारंभ 4 मई को कलशयात्रा से किया जाएगा, जो कि बावडी मंदिर से चेनपुरी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर तक निकलेगी। कथा वाचन शास्त्री जैमिन शुक्ल के मुखारबिंद से होगा। 7 मई कृष्ण जन्मोत्सव 8 मई को सुंदरकांड परवलिया भजन मंडली द्वारा किया जाएगा। 8 से 10 मई विष्णु यज्ञ तक होगा जिसमे थांदला नगर के विद्वान पंडित किशोर आचार्य, पंडित योगेन्द्र मौढ़, प्रवीण भट्ट, पंडित गोपाल रावल, पंडित महेश शुक्ल, धार्मिक आचार्य, मनोज उपाध्याय आदि द्वारा अनुष्ठान संपन्न करवाया जाएगा। 10 मई को भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनों से धर्मलाभ लेन हेतु अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *