झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव के दावेदारों पर पर मुहर लगाने एवं चर्चा करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक का आयोजन आगामी 2 मई को आयोजित होगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेसनोट में बताया कि आगामी नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदानी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। इस हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर जितेंद्र मंडलोई को नियुक्त किया गया। इस उद्देश्य से ही शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर 2 मई मंगलवार प्रात: 10 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर व प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव मे अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करने के उद्देश्य से व आपसी सहमति से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए विचार विमर्श किया जाएगा व आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक मे युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ नेता नगीन शाहजी, गुरुप्रसाद अरोरा आदि शामिल होंगे। ब्लॉक व शहर कांग्रेस ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस आदि से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त बैठक में नगर परिषद चुनाव हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *