थांदला। स्थानीय दामोदरवंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज का सम्मेलन समाज के वरिष्ठ सुभाष चौहान, राधेश्याम सोलंकी, भूरूलाल टेलर, मुन्नालाल सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। सर्वानुमति से सचिन सोलंकी को समाज का अध्यक्ष एवं गोपाल मांगीलाल चौहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अजय चौहान, चाणक्य चौहान, प्रणव परमार, गौरव चौहान, दीपक परमार, आनन्द चौहान, सोनू मकवाना, कमल टेलर आदि ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। सोलंकी ने बताया कि उनका मुख्य उददेश्य समाज को संगठित करने के साथ समाज के लिये धर्मशाला एंव गुरूटेकचंद महाराज के मन्दिर का निर्माण करवाना है । Post navigation आद्य शंकराचार्य जयंती पर व्याख्यानमाला रविवार को परशुरामजी के जन्मोत्सव पर हुए धार्मिक आयोजन, निकाली शोभायात्रा