थांदला। आद्य शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य पर युवा रामायण मंडल के तत्वावधान में आज स्थानीय रामेश्वर मन्दिर सभागार में रविवार सायं 7.30 बजे आद्य शंकराचार्य जीवन दर्शन पर दृष्टांत डॉ सदानन्द त्रिपाठी व्याख्याता संस्कृत महाविधालय उज्जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर आद्य शंकराचार्य जीवन परिचय पर लघु वृत्तचित्र का प्रसारण भी किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम नागर ने दी । Post navigation नगर पंचायत चुनाव में दावेदारों ने शुरू की लॉबिंग सचिन सोलंकी दर्जी समाज के अध्यक्ष मनोनीत