झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
चैनपुरी माता मरियम के ग्रोटो पर नौ दिनी नौवेना प्रार्थना के छठवे दिन कैथोलिक चर्च पिपलिया ईशगढ़ के पल्ली पुरोहित फादर सहायदास ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पवित्र आत्मा के सामथ्र्य के बिना ईश्वरीय शक्ति का अनुभव नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि माता मरियम ने पवित्र आत्मा की कृपा से परिपूर्ण होकर सभी दु:ख-संकटों का सामना किया। इसी प्रकार हमारे जीवन में आने वाले कष्टों को हम पवित्र आत्मा की शक्ति के सामथ्र्य द्वारा दुर कर सकते हैं। कैथोलिक चर्च थांदला के संचालक फादर कसमीर डामोर ने कहा कि चैनपुरी माता मरियम ग्रोटो पर्व 30 अप्रैल रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि इस पर्व के मुख्य याजक बिशप डॉ. बसील भूरिया होंगे। पर्व मनाने की अंतिम तैयारियां चल रही है जिसमें राजू कटारा व उनके दल द्वारा सुमधुर गीतों का अभ्यास किया जा रहा है। वही पल्ली परिषद के मथियास रावत, जोसफ माल, उर्मिला डामोर, राजेश बारिया, बलदीर देवदा के साथ फादर बसंत एक्का, जामू कटारा, वीरेंद्र भूरिया, माइकल मकवाना द्वारा कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *