झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
विशाल कलश यात्रा के साथ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया जिस हेतु नगर में विशाल कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्थानीय अष्ठ हनुमान मंदिर बावड़ी से प्रांरभ हुई जिसमें 2100 से अधिक महिलाओं एवं युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शासकीय महाविद्यालय पहुंची, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा के उपरांत स्व. कमल किशोर भाबर की स्मृति में विधायक एवं अध्यक्ष जन भागीदारी समिति द्वारा मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिष्ठा विधि पंडित किशोर आचार्य द्वारा संपन्न करवाई गई। आयोजन को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विचारक मोहन गिरी, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, पूर्व विभाग संयोजक अभाविप धवल अरोरा ने संबोधित किया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश वैद्य ने व आभार प्राचार्य डॉ. जीसी मेहता द्वारा किया गया। अवसर पर जवला भाई भाबर, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, राकेश सोनी, संजय भाबर, अशोक अरोरा, श्यामा ताहेड, मनोज मेहता, राजू धानक समेत महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *