झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय नागेश्वर कल्याण धाम (कलाजी मंदिर) सुतरेटी रोड थांदला पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गई। काशी से शिक्षा प्राप्त पंडित पवन शर्मा व मनोज शर्मा द्वारा घटस्थापना एवं अनुष्ठान विधि सम्पन्न करवाई गई। गादीपति नारायणसिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि महोत्सव में संध्या आरती के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन रखा गया। मां नागणेचा एवं कलाजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया। अवसर पर नागेश्वर कल्याण भक्त मंडल के सदस्य सहीत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। ग्रम देवीगढ़ में भी अवसर पर घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। नवरात्रि पश्चात चैत्र पूर्णिमा को विशाल मेले का आयोजन भी मेला समिति द्वारा किया जाएगा जिस हेतु भी तैयारियों का शुभारंभ किया गया। Post navigation घट स्थापना से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पर्व कलशयात्रा के साथ वीणा वादिनी मां सरस्वती का हुआ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव