झाबुआ। जिले में मलेरिया पीड़ितों में इजाफे के चलते कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर के मार्गदर्शन में जिले के अति मलेरिया प्रभावित 399 ग्रामों की विशेष रैपीड फीवर सर्वे कार्ययोजना तैयार की गई है। जिनमें मेघनगर ब्लाक के 38, पेटलावद ब्लाक के 71, राणापुर ब्लाक के 76, कल्याणपुरा के 68, रामा के 85 तथा थांदला के 76 ग्राम को चयनित किया जाकर इन ग्रामों में माह अप्रैल, मई एवं जून में पाक्षिक सर्वे कार्य कराया जाना है। अप्रैल 2015 से सभी छः ब्लाकों के चिन्हित ग्रामों में विशेष रैपीड फीवर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर बुखार रोगियों की खोज कर बुखार रोगियों की रक्तपटी बनाई जा रही है। तथा मलेरिया पीडित पाए जाने पर उन्हंे मौके पर ही समूल उपचारित किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के साथ-साथ लार्वा सर्वे कार्य भी किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत कंटेनर का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन कंटेनर में लार्वा पाया जाता है उन्हें खाली करवाया जा रहा है। साथ ही रुका हुआ पानी की निकासी एवं टेमोफाॅस भी डाला जाएगा। मलेरिया रोग से बचाव, नियंत्रण एवं उपचार की संबंधित ग्रामों में चर्चा कर रोग प्रतिरोधक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जन समुदाय को मलेरिया एवं डेंगु रोग से बचाव हेतु लोगों से अपील की है
Trending
- यशवंतपुर बीकानेर होलिडे स्पेशल का बामनिया रेल्वे स्टेशन पर होगा ठहराव
- ट्राले – ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
- देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत
- सेवा भारती केंद्र पर सेवामय का आयोजन किया
- देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन
- धुलेंडी पर गल पर्व मनाया, मन्नतधारियों ने उल्टा लटककर की परिक्रमा
- सापन नदी में पानी आने से किसान खुश
- स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा पेटलावद में आयोजित किया गया भव्य भगोरिया महोत्सव
- पिटोल में उमड़ा आस्था का सैलाब: मन्नतधारियों ने की गल देवता की पूजा, पुलिस ने शांतिपूर्ण संपन्न कराया आयोजन
- गुजरात पुलिस पर कट्ठीवाड़ा में हमला, थाने में छिपकर बचाई जान