झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर पंचायत परिषद द्वारा विधायक निधि से पेटलावद के वार्ड क्रमांक 6,7,14 में गर्मी को देखते हुऐ पुराने कुओं की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। साफ सफाई कर कुओं के ऊपरी हिस्सों को लोहे की झाली से ढंका जाएगा, इससे वार्ड वासियों को पानी की समस्या से थोड़ी राहत मिलेगी। यह कुएं फिर से जिंदा हो सकेंगे। वही 150 साल पुराने कुएं की सफाई करने पर वार्डवासियों ने सराहना की। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्ंाकर राठौड व वार्ड पार्षद, मन्नालाल कुमरावत, पुरणमल यादव, पम्मु यादव, बाबू यादव, भरत प्रजापत, मोहम्मद मसुंरी, नन्दु गामड अदि उपस्थित थे। Post navigation दशामता पर्व पर महिला शक्ति ने की पीपल पेड़ की पूजा न्यायाधीश बरला हुए स्थानांतरित, नए न्यायाधीश राठौर का किया स्वागत