झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- रक्तदान सबसे बड़ी पूजा- इससे बड़ा दान नहीं कोई दुजा के स्लोगन के साथ नवरत्न परिवार, भारतीय जैन संगठन एवं रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा रोगग्रस्त मानव को नया जीवन देने हेतु विशाल रक्तदान शिविर रायपुरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 फरवरी को प्रात: 10 से 3 बजे तक आयोजित होगा। तपस्वी मालवभूषण आचार्य नवरत्न सागरजी मसा की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर में आकर्षण रक्तदान कर्ताओं के लिए बंपर लकी ड्रा रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार सोने की चैन, द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी व तृतीय पुरस्कार स्टैंड फैन साथ ही 50 दीवार घडिय़ां सभी रक्तदान कर्ताओं को सम्मान पत्र सौंपा जाएगा। इसी के साथ रक्तदान शिविर में आए रक्तदानकर्ताओं का बहुमान किया जाएगा। इस दौरान एक सामूहिक भोज कार्यक्रम भी रखा गया है। Post navigation सोशल मीडिया मे कुछ कांग्रेसियों ने ” कलावती भूरिया ” को अगला विधायक घोषित किया अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्त में नानपुर क्षेत्र