अलीराजपुर Live डेस्क की EXCLUSIVE पड़ताल । कलावती भूरिया जोबट की अगली ” विधायक ” है ऐसा मानकर एक WhatsApp ग्रुप जोबट विधानसभा क्षैत्र के कांग्रेसियों ने बनाया है । ग्रुप मे क्षैत्रीय कार्यकर्ता है ओर पत्रकारों को भी जोड़ा गया है । इस ग्रुप को साधारण ग्रुप इसलिए नहीं माना जा सकता क्योकि इस ग्रुप के जरिए यह संदेश कुछ कांग्रेसियों द्वारा देने की कोशिश है कि वे जोबट विधानसभा के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार के रुप मे ” कानाकाकड के रावत परिवार की जगह ” कलावती भूरिया ” को चाहते है । इस ग्रुप के बनने से ना सिफ॔ अलीराजपुर बल्कि झाबुआ जिले की राजनीतिक गलियारों मे चर्चाओ का दोर शुरू हो गया है क्योकि कलावली भूरिया दोनों जिलों की राजनीति मे ओर कार्यकर्ताओं मे दखल रखती है । अलीराजपुर लाइव ने इस बारे मे कलावती भूरिया से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि उन्हे इसके बारे मे कोई जानकारी नहीं है जानकारी पता होने पर ही कूछ कह पायेगी । इस ग्रुप मे मुख्य एडमिन कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के रफीक चोधरी है वही तीन अन्य सहायक एडमिन बनाए गये है । सुत्र बताते है कि इस ग्रुप के जरिए कलावती समथ॔क उनके लिए वातावरण बनाएँगे । Post navigation विवाहिता ने अपने आपको किया आग के हवाले, हालत गंभीर विशाल रक्तदान शिविर 16 को, रक्तदान शिविर में पुरस्कारों की होगी बारिश