झाबुआ। मेघनगर थाना क्षेत्र के गांव सजेली नानिया सात की एक 11 वर्षीय बालिका को अगुवा कर लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका मेघनगर हाट बाजार में सामान खरीदने करने गई थी तभी बालिका को अकेला पाकर तलावली का रहने वाला आरोपी नाहटिया गुमान भूरिया ने बहला-फुसला कर अगुवा कर लिया। मेघनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 364 का मामला दर्ज कर आरोपी की पतारसी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *