झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान की अनुशंसा पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता ऐलकर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला कार्यकारणी में झाबुआ महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा बेन पडियार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया। दुर्गा पडियार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेष दुबे, जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, ओपी राय, धनसिंह बारिया, भरत पाटीदार, अजमेरसिंह भूरिया, पारस जैन, शंकर राठौड आदि ने उन्हें बधाई देकर प्रदेश नेतृत्व का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *