अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- गणतंत्र दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन चारभुजा भक्त मंडल द्वारा खट्टाली नीमचौक प्रांगण पर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ चढक़र भाग लिया व देशभक्ति के गीतों में समां बांध लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, डांस भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी। इस अवसर पर खट्टाली में नन्हे बच्चों द्वारा अनेकों प्रस्तुतियां देते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति ने सभी को देशभक्ति से सरोकार कर दिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में छाया मौर्य प्रथम सुनील डावर द्वितीय रहे। वही भाषण प्रतियोगिता में निकिता जैन प्रथम व राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता में राकेश अजनार प्रथम रहे। इन सभी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि प्रधान पाठक सुमन मौर्य व उपसरपंच मदन लढ्ढा ने पुरस्कार वितरित किया। सुमन मोर्य ने कहा कि छह प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए यह एक अच्छा मंच है। सभी बच्चों को अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पंवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन विनोद परवाल ने माना। Post navigation पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली निकालकर दी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने की समझाइश डॉ.दलाल को मिले सम्मान से बोरी क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल