अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आमखूंट में गणत्रंत दिवस के मौके पर आमखूंट क्रिकेट क्लब द्वारा प्रथम रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले फादर जॉर्ज मसीह द्वारा विशेष प्रार्थना की गई और उसके उपरांत अतिथि सांसद प्रतिनिधि बाबा भैया द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय किया। और उसके बाद बाल खेल कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। टूर्नामेंट का प्रथम पुरुस्कार 8000 रुपए सांसद प्रतिनिधि बाबा भैया की तरफ से और द्वितीय पुरुस्कार 5000 रुपए आमखूंट सरपंच मनोज भाई की तरफ से दिया जाएगा। इस मौके पर आमखूंट उपसरपंच पति बंटी बामनिया, विपिन,मून बघेल, हेमंत, गगन,जोबट किसान युवा नेता मोनू भैया, शैलू,वीरेंद्र बघेल, संजय डावर, जीतू अजनार, सिमरोन बामनिया, छोटू और बड़ी तादात में युवा उपस्थित थे। Post navigation लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर की जिलावासियों हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.-सौजन्य- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अलीराजपुर गणतंत्र पर बच्चों की प्रस्तुतियां बनी आकर्षण का केंद्र, नाटक में दी पर्यावरण को बचाने की नसीहत