मुकेश परमार की एक्सक्लूसव रिपोर्ट- सोमवार को थाने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाने के फोन पर सूचना दी की ग्राम जाम्बुखेडा छोटे तालाब के पास बड़ के पेड के नीचे आरोपीगण मिलकर गाय को काट रहे है सूचना पर राहगीर पंचान को तलब कर सूचना से अवगत कराया सूचना तस्दीक में ग्राम जाम्बुखेड़ा पहुंचा जहां पर टॉर्च के उजाले से देखा तो 6 व्यक्ति गाय को काट कर मांस के हिस्से कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागे जिसमें से एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पूछने पर अपना नाम झेतरा लालु भील उम्र 52 वर्ष निवासी सरपंच फलिया का होना बताया। उसके साथ वालों के नाम पते पूछते झेतरा ने अपने साथी चीलु खीमा भील, झिलु पिता खीमा, भदु पिता खीमा भील, चेतन पिता कालु व बुधिया पिता कालु निवासी जाम्बुखेडा सरपंच फलिया के साथ गाय को कुल्हाडी से मारकर मांस को खाने के लिए हिस्सा कर रहे थे। घटनास्थल से पंचान के समक्ष मांस जब्त कर आरोपी झेतरा पिता लालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। Post navigation ट्रालेे में जा घुसी पुलिस की बोलेरो, दो पुलिसकर्मी हुए गंभीर घायल कल्टीवेटर में बाइक सवार का पैर फंसा, हालत नाजुक