झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
सारंगी बोलासा मार्ग पर रविवार रात्रि 9.30 बजे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार का पैर काटना पड़ा, घायल का उपचार गुजरात राज्य के दाहोद में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगी बोलासा मार्ग पर छोटी बोलासा फाटे पर रविवार रात 9.30 बजे जितेंद्र मांगीलाल गामड़ निवासी सारंगी अपना काम निपटाकर बोलासा की ओर से आ रहा था तभी सारंगी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जितेंद्र की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जितेंद्र का पैर कट गया क्योंकि ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर में पांव आ गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को खेत में छोडक़र भाग निकला। इसी दरमियान आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और जितेंद्र को को पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र लाए. जहां उसकी स्थिति नाजुक होने की वजह से उसे दाहोद रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोट लगने से जितेंद्र का पैर काट दिया, घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं जितेंद्र के पिता मांगीलाल गामड़ ने पुलिस चौकी सारंगी पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 और 427 में प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *