अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले में नेत्रदान का विचार पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा द्वारा और डॉ सक्सेना के अथक प्रयत्न से अब जन-जन तक सफल बनते जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र जोबट में 38वां नेत्रदान में पहुंच गया। लोगों में जागरूकता की बड़ी पहल का अंदाज यही से लगाया जा सकता है। जोबट तिलक मार्ग में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक और शिक्षक राजेंद्र कोदे ने अपनी दादी स्व. भूलीबाई कोदे के स्वर्गवास हो जाने पर नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की। नेत्र संकलन टीम ने पहुंच कर दोनों आंखो का कार्निया निकाल कर आई बैंक इंदौर के लिए भेज दिया गया। कोदे परिवार को नेत्रदान पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । Post navigation पंचाल समाज ने झाबुआ-राणापुर में नियुक्त किए नगर प्रतिनिधि राज्य स्तरीय मिशन इन्द्रधनुष अभियान तृतीय चरण