झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गुरूवार को गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम ग्राम कसारबर्डी में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निर्मला भूरिया उपस्थित थी। उन्होंने कहा की सरकार ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उनके लिए घर घर गैस चूल्हे पहुंचा रही है, जिसका लाभ हमें लेना है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सुखराम मोरी, जनपद सदस्य रमेश डामर पंच राकेश गामड़, कवरलाल गणावा, दिनेश गामड़, भमर छोगालाल, सुखराम पंच, गवजी वसुनिया सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे. Post navigation थांदला-बदनावर रोड पर घटिया पैचवर्क कर रही इगलदीप कंपनी पेटलावद का ट्रैफिक हुआ बदहाल जिम्मेदारों का नहीं है ध्यान, सब परेशान