झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- झाबुआ जन जागरण यात्रा का आज भाभरापड़ा माही नदी से आचार्य स्वामी प्रवनन्दजी सरस्वती व्रन्दावन वाले के सानिध्य में प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विधायक निर्मला भूरिया, शिवगंगा प्रमुख महेश शर्मा, कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, रमेश पोरवाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान आचार्य प्रवनंदजी ने माही नदी तट पर पूजा की और उसके पश्चात रैली का आगाज हुआ। रैली जिले के विभिन्न गांवों से निकाली जाएगी और इस दौरान राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा। Post navigation रायपुरिया थाने पर आयोजित हुवा जन चेतना शिविर विश्वमंगल धाम तारखेड़ी से लाइव प्रसारण 3 जनवरी