झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट- राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पवार एवं जिला महासचिव दिनेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के कर्मचारियों के लिए अहम फैसला लिया गया जिसमें नववर्ष के उपलक्ष में कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता जुलाई माह 2016 से मिलने के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान राज्य अध्यापक संघ के रामा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश टांक मकनसिंग पचाया, गुलाब सिंह डावर, जय शंकर गौतम, रतनसिंह रावत, बलराम क्षेत्रे, गब्बरसिंह अवासिया, अरुण बर्वे, अवधेश शर्मा, उडऩसिंह सेंगर, दिनेश चौहान, अब्दुल हमीद खान, चंदा परमार, सुहाना खान, झंल्लू गहलोत, अनीता वर्मा, गायत्री मालवीय आदि ने मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री का आभार माना Post navigation ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी , 19 सवार घायल लडक़ी से एकतरफा प्यार में एमबीबीएस छात्र की करतूत, लडक़ी के बहन के नाम से आइडी बनाकर पूरे परिवार को कर डाला बदनाम