झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
रायपुरिया में आज हाट बाजार के दिन मेले में आए चाकू छुरी की धार लगाने वालों पर पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। गौरतलब है कि रायपुरिया के मेले में इस तरह चाकू और अन्य हथियारों पर धार तेज करने वालों की दुकानें वर्षो से लगती आ रही है। यब चाकू छुरी की धार लगाने वाले अब अवैध हथियारों पर भी धार तेज कर रहे हैं। एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देश में की गई यह कार्रवाई में अवैध हथियारों की बिक्री पर रायपुरिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
बिना लाइसेंस करते हैं धंधा-
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एसपी साहब के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है इन दोनों से पूछताछ में हथियारों की बिक्री का लाइसेंस नहीं होना बताया गया है इन दोनों से कुल 25 तलवार जब्त की गई है। आरोपी मुकेश और अशोक निवासी थांदला पर 25 बी आम्र्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। परिजनों के अनुसार हाट बाजार और मेले में करते है धार लगाने का काम मुकेश और अशोक के परिजनों के अनुसार यह लोग मेले में चाकू छुरी और तलवारों की धार लगाने का काम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *