भाजपाइयों ने वाजपेयीजी की दीर्घायु कामना कर मरीजों को बांटे फल-बिस्किट झाबुआ। भारत को विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में शुमार करने दृढ़ निश्चय के साथ पोखरण में परमाणु परीक्षण करने के अलावा अपने कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के द्वारा देश को आवागमन की बेहतरीन सुविधा सहित अनेक क्षैत्रों में विकासमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन का सूत्रपात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपाइयों ने शानदार तरीके से मनाया। इस दौरान उनके स्वस्थ और दीर्घायु की मंगल कामना की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने जिला अस्पताल में फल व बिस्किट वितरण आयोजन के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, नगर मंडल प्रभारी व जिला मंत्री गोपालसिंह पंवार, जिला मंत्री सावित्री मेड़ा, कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी, कीर्ति भावसार, विशाल शर्मा, अंकुर पाठक, हेमेंद्र राठौर, अमित शर्मा, भारत बामनिया, आशीष सिंगार, अंबरीश भावसार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। Post navigation अटलजी के जन्मदिन पर बांटे मरीजों को फल, भाजपाइयों ने की लंबी आयु की कामना पुलिस को मिला चाकूओं पर धार लगने वालों के पास 25 अवैध तलवारों का जखीरा