अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- नर्मदा कॉलोनी में रहने वाले वकील पुरजीत सिंह सिसौदिया के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। एडवोकेट पुरजीतसिंह सिसौदिया अपने परिवार के साथ दो दिन से बाहर गए हैं। घटना की जानकारी सुबह मकान की तराई के लिए मजदूर पहुंचा तो उसे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सिसौदिया परिवार के आने का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो की चोर कितना सामान चुराकर ले गए हैं। Post navigation डॉ. विक्रांत भूरिया को दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित डॉ.अम्बेडकर मिशन अवॉर्ड 2016 अटलजी के जन्मदिन पर बांटे मरीजों को फल, भाजपाइयों ने की लंबी आयु की कामना