झाबुआ लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर एक मात्र बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक बंद था। तहसील, जनपद, पुलिस थाना होने के चलते आम जनता का काम आजाद नगर से जुड़ा है। ऐसे में लोग परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजाद नगर (भाबरा) में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम आज से चालू होना था। वही 500 व 1000 रुपए के पुराने नोट बंद होने से पहले से ही लोग परेशान है। ऐसे में किराना सामान खरीदने के लिए रुपए निकालने के लिए आम लोग एटीएम पहुंच रहे है परंतु एटीएम बंद होने से उनकी दिक्कते ओर बढ़ गई है।। बैंक में भीड़ भाड़ के चलते कोई भी कर्मचारी संतुष्ट जवाब नहीं रहे हैं। ऐसे में जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है, समय रहते एटीएम चालू नहीं हुआ तो आम जनता का गुस्सा विरोध स्वरूप फूट सकता है। Post navigation अलीराजपुर के संगम अस्पताल मे मरीज के परिजनो का हंगामा बैंकों में नए नोट नहीं आने से 1000 का नोट 800 रुपए में चलाने की मजबूरी