झाबुआ : प्रदेश में हुई बेमौसम बारिस की वजह से शासन ने गेहूं खरीदी की तिथि आगे बढ़ा दी है। बुधवार से गेहूं खरीदी केंद्रों पर प्रारंभ होगी। गेहूं खरीदी के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
जिले में 21 केन्द्रो पर होगी खरीदी
जिले के 21 खरीदी केन्द्रों पर किसानो से गेहूं की खरीदी का कार्य 25 मार्च से किया जाएगा। सहकारी विपणन संस्था मर्या झाबुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रानापुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रजला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, सहकारी विपणन संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कल्याणपुरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नोगांवा, सहकारी विपणन संस्था मर्या थांदला, सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, सहकारी विपणन संस्था मर्या पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रायपुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बामनिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारंगी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था करवड, सहकारी सेवा विपणन संस्था मर्या रानापुर, में किसानों से गेहूं खरीदी संबंधी कार्य किया जाएगा।
एसएमएस से दी गई जानकारी
जिले के किसान को किस दिन किस केन्द्र पर अपना गेहंू विक्रय करना है इस संबंध में उसके मोबाइल पर खरीदी केन्द्र से एसएमएस से जानकारी भेजी गई है। आज जिन किसानों को गेहूं विक्रय करना है उनको दो दिन पूर्व एसएमएस कर दिए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी खान ने किसानांे से अपील की है कि जिन किसानों को एसएमएस भेजे गए। वहीं किसान केन्द्र पर पहुंचे ताकि अनावश्यक रूप से उन्हें खरीदी केन्द्र पर इन्तजार नहीं करना पड़े।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
Prev Post
Next Post