झाबुआ आजतक डेस्क:
जिले में झाबुआ शहर के लिए स्वीकृत 40 करोड़ 23 लाख की पेयजल परियोजना में कार्रवाई प्रारंभ होने से आज दिनांक तक जितनी भी कार्रवाई नगर पालिका द्वारा की गई है उसकी जानकारी दिनांकवार प्रस्तुत करने के लिए नगर पालिका अधिकारी को संभागायुक्त संजय
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया। बैठक में पीएचई विभाग के ईई से पूछा तीन क दिन में पानी क्यों देते हो, क्या यहां लोगों को पानी की आवश्यकता नहीं है या आपके पास पानी की कमी है। बैठक में अधिकारी ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बैठक में आदर्श रोड निर्माण की कार्य की गुणवत्ता की भी चर्चा की गई एवं कार्य का एस्टीमेंट देखकर वस्तुस्थिति बताने के लिए नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए एवं स्टीमेट तथा एग्रीमेट की शर्तो के अनुसार सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को समग्र पोर्टल के डाटा को शुद्ध करने के लिए डुप्लिकेशन साफ्टवेयर चलाकर परिवार के सदस्यों एवं एक्स्ट्रा परिवारों के नाम 31 मार्च तक हटाने के लिए आदेशित किया। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी से गेहूं उपार्जन की तैयारी की जानकारी प्राप्त की। एलपीजी की पहल योजना में सभी गैस कनेक्शनधारियों के बैंक खातों को 31 मार्च तक लिंक करने के लिए आदेशित किया। बैठक में जिले में छात्रवृत्ति वितरण एवं जनधन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त संजय दुबे ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय ग्रामीण विकास विभाग, एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर रिकार्ड का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर, सीईओ जिला पंचायत धनराजू एस सहित शासकीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Post