झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
एक्ट्रेस पूजा सिंह (दिया और बाती फेम एमिली) इवेंट मैनेजर नवीन दैया नवोदय स्कूल पहुंच बच्चों से रुबरू हुई। विद्यालय प्राचार्य सागर, संगीत शिक्षक गौरव वर्मा, विशांत वर्मा, सरोज मालवीय, मनोज वर्मा, कला शिक्षक नीतू पटेल द्वारा पूजासिंह का हूबहू बनाया गया चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। पूजा सिंह ने इस सम्मान से अभिभूत होकर भविष्य में वापस एक बार नवोदय विद्यालय आने की बात कही और कला शिक्षक नीतू पटेल की कला से प्रभावित होकर उन्हें मुम्बई आने का न्योता दिया। इसके पश्चात कलाकारा पूजासिंह मठवाला कुआं चौराहे पर आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुए।
पूजासिंह को उन्ही का चित्र भेंट करते स्कूल स्टाफ एवं बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *