झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- नगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन लग रहा है श्रद्धालुओं का तांता। आयोजन के दौरान नगर में धार्मिक आयोजन करने वाली उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि कार्यक्रम व अन्य धार्मिक आयोजनों को अपनी कलम से जन जन तक पहुंचाने वाले कलमकारों का बुधवार रात्रि को उत्सव समिति द्वारा बहुमान किया गया। उत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नगर के पत्रकारों के अथक सहयोग से उक्त आयोजन जन-जन तक अखबार के माध्यम से पहुंच रहा है। उक्त आयोजन में तहसील पत्रकार संघ मेघनगर के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, विमल जैन, सलीम शैरानी, पुरषोत्तम प्रजापती, रहीम शैरानी, मुकेश मेहता, अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, रजत कावडिया, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, प्रेमसिंह बसौड, पंकज बड़ौला, जिया उलहक कादरी, प्रकाश प्रजापती, दशरथ सिंह कटठा, भूपेन्द्र बरमंडलिया, माधवसिंह चौहान, सागरमल जैन, सुनील डाबी, देवसिंह भूरिया, निलेश भानपूरिया, मेहबूब चांदा, युसुफ शैरानी आदि कलमकारों का सम्मान किया गया। Post navigation तीर्थ यात्रा से लापता हुआ कालापाहान का बालक फुटतालाब गरबोत्सव में जुट रहे हजारों धर्मावलंबी, छोटा पड़ा पंडाल