झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के बांकेबिहारी मंदिर, शांति आश्रम, लक्ष्मीनारायण मंदिर, हनूमान अष्ट मंदिर (बावड़ी) सांवरिया सेठ मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा की पूर्णाहूति पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर समरथभाई प्रजापत और बसंतीलाल राठौड़ धर्म ध्वजा ले कर चल रहे थे। खुली जीप में किशोर आचार्य, बालमुकुंद आचार्य, उमेश शर्मा, कैलाश आचार्य, श्रीकांत भट्ट, विनोद शर्मा आदि कथा वाचक सवार थे। जुलूस का स्वागत मठवाले कुएं पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी भाई डामोर और नगर अध्यक्ष महेश नागर द्वारा और आजाद चौक पर जितेंद्र पाठक, श्रीमंत अरोरा, मुकेश नागर, विनय नागर, लालू नागर और दीपमालिका चौराहे पर नरसिंह भक्त मंडल के अशोक अरोरा, दीपक बारिया यशवंत पंचाल,चंद्रकांत धानक, सचिन सोनी द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हनुमान अष्ट मंदिर के महंत गोपालदास और शांति आश्रम के महंत सुखरामदास, ओमप्रकाश नागर, तुलसीराम गवली, मणीलाल नागर, महेंद्र नागर, दीपक आचार्य, किशोर आचार्य, प्रमोद नागर, कमल उपाध्याय, गणपति दास बैरागी, ओमप्रकाश बैरागी, रज्जूभाई उपाध्याय, धवल अरोरा, देवेंद्र अरोडा, सुनील राठौड़, फकीरचंद राठौड़, विपिन नागर, विश्वास सोनी, कृष्णकांत सोनी, व्हीआर अरोरा, नीरज कोठारी, आशीष नागर, गोपाल नागर सहित नगर के समस्त धर्मावलंबी बंधु, माताएं तथा बहनें उपस्थित रही। नगर भ्रमण के पश्चात कथावाचकों को ससम्मान उनके निवास पर पहुंचाया गया । Post navigation भक्ति की बयार के बीच हुआ भागवत कथा का समापन पंडित कमल किशोर नागर की भागवत कथा जनवरी में