अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
रक्तदान समूह आम्बुआ द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दृष्टि नेत्रालय दाहोद के डॉक्टरों द्वारा आंखों का परीक्षण किया जाएगा। समूह के बृजेश खंडेलवाल एवं युनूस खान ने बताया कि आंखों से संबंधित रोगों के लिए लिए मरीज इस उपचार शिविर में आकर नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते हैं। वहीं खंडेलवाल ने कहा कि मोतियाबिंद से पीडि़त लोगों का उपचार भी नि:शुल्क किया जाएगा। यह कैंप सोमवार को ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित किया जाएगा। वही समूह के सदस्य लगातार क्षेत्र में इस आंखों के शिविर का लाभ लेने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उपाध्यक्ष अरुणा कुंडल, विशाल जाधव ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *