अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शेखर वर्मा ने ग्राम बोरकुआं के अमरसिंह पिता वेरसिंह तथा खेरवड के गबलिया पिता डुंगरिया का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बोरकंआ के अमरसिंह पिता वेरसिंह द्वारा 26 जून को जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी एचआर पाटिल के साथ मारपीट करने तथा जान से धमकी देने तथा खेरवड़ के गबलिया पिता डुंगरिया द्वारा हैंडपंप टेक्निशियन माणकलाल गोराना के साथ 17 जुलाई 6 को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई। इन दोनों व्यक्तियों के नाम से जारी 12 बोर के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए। परियोजना अधिकारी पाटिल द्वारा अमरसिंह के विरूद्ध पुलिस थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है। Post navigation पीओपी व विषाक्त रंगों से निर्मित मूर्ति बेचने पर होगी कार्रवाई लंबी प्रतीक्षा के बाद आई कलेक्टर लिस्ट , जानिए क्या आपके कलेक्टर भी है लिस्ट मे ?