खेत में इस झोपड़ी में महिला को काटा सांप ने झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अपने खेत किनारे बनी एक झोपड़ी में रोटी रखने गई एक महिला को अचानक सांप ने दंश मार दिया, झाड़ फूंक के बाद उपचार करने के बाद भी उसे बचाया नहींजा सका। मामला रायपुरिया थाना इलाके के ग्राम पीठड़ी के मोहन अरड़ की पत्नी दितुड़ी बाई शुक्रवार की दोपहर में अपने खेत पर रोटी लेकर गई थी। रोटी की रखने के लिए जैसे ही वह झोपड़ी में गई की ऊपर बैठे सांप ने सिर पर डंस लिया। तत्काल उसके चिल्लाने पर आस पड़ोसी उसे बोलासा और झकनावदा लेकर गए, यहां झाड़-फूंक से लेकर उपचार किया गया, लेकिन देर शाम उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को सुबह पेटलावद में उसका पीएम किया गया। थाना रायपुरिया में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सांप को पकड़ा रविवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सपेरे को बुलाया गया जहां उसने अपनी बीन बजाकर झोपड़ी के पास बिल में छीपे सांप को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। जिसे देखने के बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गये। Post navigation बीजेपी प्रदेश काय॔कारिणी मे ” प्रवक्ता” बने ” नागरसिंह चोहान” रतलाम को आदर्श स्टेशन व मेघनगर को मूलभूत सुविधा के लिए सांसद भूरिया ने रेल मंत्री से मांग की