झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- विश्व आदिवसी दिवस की पूर्व संध्या पर जनजातीय मंच तहसिल थांदला द्वारा विशाल वाहन रेली निकाली गई। वाहन रैली पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नवीन मंडी प्रांगण पहुंची। सैकड़ों वाहनों की वाहन रैली, नवीन मंडी प्रांगण पहुचं कर रेली विशाल सभा के रुप मे परिवर्तित हो गई जहां सभा को प्रमुख वक्ता डा.बापू दलसुख दास महाराज सजेली गुजरात ने कहा कि संपूर्ण आदिवासी समाज एक सूत्र में बंधा रहे। विरोधी तत्वों द्वारा आदिवासी समाज में फूट डाल एवं भ्रम पैदा कर समाज के संगठन को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। वनवासी समाज को जातिगत रुप से भ्रमित करने का कार्य तथाकथित लोगों द्वारा किया जा रहा है मगर आदिवासी समाज जागरुक हो व ऐसी चुनौतियां का दृढ़ता से सामना कर अपने हिन्दुत्व की रक्षा करे। कार्यक्रम को रुपसिंह नागर, सुनील पणदा, रुस्तमसिंह चरपोटा, विधायक कलसिंह भाबर द्वारा भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जसवंत डामोर एवं आभार जवानसिंह बारिया द्वारा किया गया। Post navigation पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान, कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी : कलावती भूरिया