झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- रोटरी क्लब अणु थादंला द्वारा पौधरोपण कर हरियाली दिवस मनाया गया । रोटरी डी 3040 के अन्र्तगत अणु रोटरी क्लब द्वारा स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण अनुविभागीय अधिकारी आरएस बालोदिया एवं रोटरी असिसटेंट गर्वनर विनोद बाफना की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एसडीएम बालोदिया ने इस अवसर पर क्लब के सदस्यों से कहा कि परंपरागत पेड़ विलुप्त होते जा रहे हैं इस ओर भी समाज को जागरुक होकर प्रयास करना होगा। विनोद बाफना ने कहा कि हर आंगन में पेड़ लगाने हेतु क्लब प्रयासरत है एवं आगामी कार्यक्रम मे कुछ इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष श्रेणिक गादिया एवं रोटेरियन विश्वास सोनी ने ट्री गार्ड एवं पेड़उपलब्ध करवाने हेतु हरसंभव प्रयास किये जाने की बात कही। पौधारोपण पर उपस्थित क्लब के सदस्य अनिल भंसाली, मयुर तलेरा, नितेश सोलंकी, दीपक पालरेचा, चन्द्रशेखर मेहता, अरुण गादिया,संजय व्होरा, महेश व्होरा, प्रदीप व्होरा, रजनीकांत लोढ़ा, विपिन नागर, सुरेश कांकरिया, मुस्तमसिर बोहरा, अलीभाई नाकेदार, हुसैनी नाकेदार, मुर्तजा बोहरा, रितेश गुप्ता एवं स्कूली बच्चों एवं स्टाफ ने पेड़ों को पोषित करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार क्लब के सचिव कमलेश तलेरा ने किया। Post navigation पदमावती नदी पर बना रपट हुआ जर्जर दे रहा दुर्घटना को न्योता विरोधी तत्व डाल रहे आदिवासी समाज में फूट : दलसुखराज महाराज