झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला की पद्मावती नदी पर रुंड़ीपाड़ा से जोडऩे वाली रपट की स्थीती दयनरय हो चुकी है। रपट का उपरी हिस्सा जगह जगह से उखड़ गया है एवं रपट पर 10.10 फीट लंबे गडढ़े हो चुके है। पद्मावती नदी जब उफान पर होती है तब रपट को नदी के पानी का तेज दबाव सहना पड़ता है जिससे रपट की हालत और भी बत्तर होती जा रही है। हाल में हुई बारिश से तकरिब लगातार 10 घंटों तक नदी का तेजप्रवाह में डूूबी रही जिस कारण रपट उखड़ गया। आम जन रपट पर से न जाते हुए तकरीबन 5 किमी घूम कर ग्राम खजूरी होकर रुंड़ीपाड़ा, काकनवानी, परवलिया, हरिनगर एवं लिमड़ी रोड पर जाना पड़ रहा है। चूंकि यह रपट रेलिंग विहीन है और जल्द ही इस ओर ध्यान न दिया गया तो रपट बारिश के पानी में और ज्यादा उखड़ जाएगा। Post navigation प्रधानमंत्री अमीरों के लिए बुलेट ट्रेन चलवाने में मशगुल, अंचल की महत्वाकांक्षी रेल योजना पड़ी अधर में : भूरिया पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश