झाबुआ Live के लिए ” राणापुर” से मयंक गोयल की रिपोर्ट ।पत्रकार संघ राणापुर के अध्यक्ष डॉ बी डी काबरा की धर्मपत्नी,पूर्व पार्षद स्नेह प्रभा काबरा का अब से थोडी देर पहले ही आकस्मिक निधन हो गया है ।बताया जा रहा है कि श्रीमति काबरा की आज शाम अचानक उनकी तबियत बिगडी ओर उनका रक्त संचार लो हो गया । आनन फानन मे उनको पहले दाहोद ओर फिर बडोदरा रैफर किया गया लेकिन उपचार के लिए वड़ोदरा ले जाते समय रास्ते में दम तोडा। इस सूचना से पूरे राणापुर मे शोक का माहोल है । Post navigation खबर का असर जल्द बनेगा सुवापाट नदी पर पुल पीएम के दोरे से पहले झाबुआ मे जुबानी जंग शुरु