झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया गांव की शासकीय स्कूल में आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर पौधारोपण किया गया। शाला के प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा पौधाारोपण से पर्यावरण के लाभ विद्यार्थियों को बताए व सभी लोगों को एक एक पौधा लगाने चाहिए ग्राम पंचायत सरपंच खुशाल सिंगड़ व आशीष पटेल हरीश पांचाल ने भी पौधारोपण के महत्व को बताते हुए सभी से पौधारोपण कर उनके संरक्षण की बात कही। इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेन्द्र जानी स्कूल का स्टाफ व समस्त छात्र छात्राए मौजूद थे। Post navigation कसारबयडी गांव मे बस – क्रेन भिडंत , 31 घायल बरगद, पीपल, नीम व शीशम के पौधों को रोपकर ली सुरक्षा की शपथ