झाबुआ। जिले में पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले शासकीय सेवकों को समारोह पूर्वक समस्त भुगतानों को करने का निर्णय लिया एवं कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता के मार्गदर्शन में जुलाई में सेवानिवृत्त हुए जिले के शासकीय सेवकों को समस्त स्वत्वों का भुगतान समारोह आयोजित कर किया गया।
इनका किया सम्मान
आज कलेक्टर सभा कक्ष में जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने साल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सभी सेवकों को समस्त स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेष दिये गये। इस अवसर पर एसी ट्रायबल शकुन्तला डामोर, जिला पेंशन अधिकारी बलराम चौहान, उप कोशालय अधिकारी पारगी, शाह, उपस्थित थे। समारोह में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य एवं सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवक उपस्थित थे। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों ने अपने अनुभव बॉटे। आभार प्रदर्शन जिला पेंशन अधिकारी ने किया।
यह हुए सेवानिवृत्त-
रूखमणी वर्मा खंड पंचायत अधिकारी सीईओ कार्यालय राणापुर, मानसिंह भृत्य, पशुपालन विभाग, सुधाकर थोरात भृत्य, पशुपालन विभाग झाबुआ, श्यामसुंदर वर्मा व्याख्याता प्राचार्य शा.बा.उ.मा.रंभापुर, अनिला बेस उश्रे शिक्षक प्राचार्य शाकउमा झाबुआ कुंवरबेन परमार सहायक शिक्षक प्राचार्य शा.क.उ.मा. झाबुआ, सविता परमार सहायक शिक्षक शा.हाईस्कूल सेमलिया बडा, नाथूलाल पाटीदार प्रधानपाठक शा.हाईस्कूल सेमलिया बडा, जयमालसिंह डामोर उश्रे शिक्षक शा.कन्या उ.मा.वि चैनपुरा, नरेन्द्र कुमार दुबे व्याख्याता शा.हाई स्कूल करवड, वीरालाल परमार सहायक शिक्षक उमावि पेटलावद, मूलचंद डामोर सहा शिक्षक प्राचार्य शाउमावि मदरानी, रामकांत दुबे वाहन चालक कार्यपालन यंत्री जल संसाधन झाबुआ, भारतसिंह वसुनिया, संतराम साक्यवार, गोपालकृष्ण त्रिवेदी, धर्मचंद जैन, फूलसिंह सेंगर वनपाल, अरविंदसिंग सोलंकी वनपाल, जर्नादनसिंह तोमर वनपाल, ओम प्रकाश अग्रवाल चिकित्सा अधिकारी, रमेशचन्द्र मिस्त्री पटवारी, शालिग राम कौशल सहा.म. सर्वे अधिकारी, करणसिंह राठौर लेखापाल को सम्मान के साथ विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों को उद्यानिकी विभाग द्वारा उपहार के रूप में फलदार पौधे दिये गये एवं पौधों को बड़ा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *