झाबुआ। परम् पूज्य आचार्य श्री हेमेन्द्र सूरीश्वरजी मसा के पाट परंपरानुसार ध्यान योगी आचार्य श्री रविन्द्र सूरिश्वरजी मसा आदि ठाणा का शहर में भव्याति भव्य प्रवेश गुरूवार को सुबह कालका माता मंदिर से हुआ। इसके पूर्व आचार्य देवझिरी मणिभद्र तीर्थ से गौड़ीजी पाश्र्वनाथ तीर्थ पहुंंचे। जहॉ आचार्य श्री एवं मुनि मंडल की आगवानी श्री संघ के राजमल राठौर, अनिल राठौर, संजय काठी, तेजप्रकाश कोठारी, अशोक राठौर, मनोज खाबिया, अभय धारिवाल, मनोहर मोदी, नरेन्द्र पगारिया, संतोष नाकोड़ा, रमेष बाठिया, सुरेष कांठंी व संघ के वरिष्ठ सदस्य दिनेश जैन, रिंकु रूनवाल, विराट पितालिया, धीरेन्द्र जैन मुकेश संघवी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार एवं समाजसेवी अजय रामावत ने की। कालका माता मंदिर पहुचने पर सुबह 9 आचार्य श्री के मंगल प्रवेश के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे आगे बैंडबाजों पर धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी जा रहीं थी। इसके पीछे हेमेन्द्र सूरी महिला मंडल की महिलाएं एक जैसी वेषभूषा में अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थी। नगाड़ो-ताषों से पूरा शहर गूंजायमान हुआ। इसके पीछे आचार्य भवंगतजी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन चल रहे थे। यह षोभायात्रा षहर के नेहरू मार्ग, राजवाड़ा चैक, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए ऋषभदेव बावन जिनालय पहुंची।
फोटो 8 -: शोभायात्रा में आचार्य भगवंतजी के साथ चलते समाजजन।
फोटो 9 -: शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चली।
Trending
- नहीं रहे समाजसेवी रामचन्द्र माहेश्वरी, क़स्बे में शोक छाया
- LAC के बीच एमपी ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, सीएम डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं
- नानपुर में होगा अखिल भारतीय वाणी समाज का डिजिटल परिचय सम्मेलन और सामाजिक गोष्ठी
- गलत जांच रिपोर्ट से मेरी जान भी जा सकती थी : सरपंच पिंटू भूरिया
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ
- रक्त दान कर बचाई मरीज की जान, नानपुर के युवा ने पेश की मानवता की मिसाल
- अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 2 डंपरों को किया जब्त
- विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह किया गया पौधारोपण
- पर्यावरण दिवस पर जनभागीदारी की मिसाल: सर्वसमाज के सहयोग से संवर रहा नानपुर थाना परिसर
- विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को संवारने का संकल्प, सहयोग गार्डन में श्रमदान कर निकाली एक ट्रॉली कचरा