बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी

खरडू बड़ी। कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार संचालित बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में विद्यार्थियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध कानून, इसके दुष्परिणामों और इससे होने वाले सामाजिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को समझाया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस कार्यालय अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना दें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने, स्वयं बाल विवाह नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

शपथ कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रभारी प्राचार्य नीलम मांगरिया, उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेश जांगिड़, शंकर सिंह राठौड़, सोहना शेख, गायत्री खरवाडिया, मोना मावी, सविता भूरिया, अनीता दोहरे, अविनाश खरे, जागृति गहलोत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

छात्रों को संदेश दिया गया कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *