झाबुआ डेस्क। अधिवक्ता परिषद झाबुआ इकाई द्वारा मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसमें भारतीय संस्कृति के समावेश की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री मुकुल सक्सेना ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने संविधान की मूल भावना और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रदर्शनी और अतिथियों की सहभागिता उद्बोधन के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगाई गई संविधान की पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद झाबुआ इकाई की महिला प्रमुख सुश्री प्रतिभा सोनी और युवा प्रमुख शुभम कोठारी ने विशेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। Post navigation भारत-मलेशिया के बीच पहला मुकाबला, 28 नवंबर तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट; सात देशों की टीमें लेंगी हिस्सा