जितेंद्र वर्मा, जोबट

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों के युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की सूची जारी की है।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार आलीराजपुर जिले से रोशन पचाया को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पचाया आलीराजपुर विधायक प्रतिनिधि भी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश में आगर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, आलीराजपुर और राजगढ़ सहित प्रदेश के पांच जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। रोशन पचाया को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *