आलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमराली में 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से नवीन बालक छात्रावास भवन, ग्राम उमराली में लगेगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुँचाना है। इस शिविर में जिले का संपूर्ण प्रशासन उपस्थित रहेगा। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में आवेदन देकर समाधान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी लिए जाएंगे। प्रशासन ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इसका लाभ उठाएं। आवेदन के समय आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, बैंक पासबुक जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। इस दौरान सोंडवा तहसीलदार हीरालाल अस्के,सोंडवा जनपद सी.ई.ओ वेरसिंग मुजाल्दा, s.d.o भावेल, शिक्षा विभाग से बी.ई.ओ वेंकेटेश मूर्ति, उमराली सचिव कुंवर सिंह भिंडे,सहायक सचिव कलम सस्तिया, उमराली पटवारी संदीप चौहान, होस्टल वार्डन विक्रम ओहरिया आदि उपस्थित रहे। और शिविर की तैयारी की गई। Post navigation मतदाता सूची में वर्षों से संशोधन नहीं, मृतकों के नाम बरकरार तो युवाओं के नाम नहीं जुड़े ओझड़ के पराड़ फलिया में 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर बढ़ा लोड, ग्रामीणों ने 100 केवीए की मांग की