जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर टोल टैक्स के पास गुमान ढाबे के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान के तलघर में जा घुसी। हादसे में कार सवार को मामूली चोट आई। बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक बकरा आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मकान के तलघर में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, इंदौर के निवासी कार से आलीराजपुर आ रहे थे। वे त्वचा संबंधी समस्या के उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। Post navigation नानपुर में सड़क और नाली की मरम्मत अधूरी, खुले सरिए दे रहे हादसों को न्योता