विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली के 51 सदस्यों का एक यात्रा दल राजगढ़ में विराजित साध्वी श्री अन्नत दृष्टा श्री जी एवं साध्वी श्री मयूर कला श्री जी के दर्शन वंदन कर सुख साता पूछी एवं पर्यूषण पर्व के पश्चात सभी ने क्षमा याचना की । साध्वी श्री मयूर कला श्री जी महाराज साहब ने खट्टाली में विराजित साध्वी श्रद्धा निधि महाराज साहब साध्वी श्री मलिनीधि महाराज साहब साध्वी श्री नमो निधि महाराज साहब आदि की सुख साता पूछी एवं हाल चाल जाने एवं खट्टाली मै हुई विभिन्न तपस्यो की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जैन श्री संघ खट्टाली माहेश्वरी समाज खट्टाली राठौड़ समाज खट्टाली एवं हरि सत्संग समिति तथा महिला मंडल ने महाराज श्री के दर्शन वंदन किए एवं खट्टाली आने का विशेष आग्रह किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने खट्टाली में साध्वी श्री श्रद्धानिधि महाराज साहब द्वारा धर्म की गंगा बहाने की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की एवं कहा कि खट्टाली में प्रथम बार चातुर्मास हुआ है जिसके कारण जैन समाज के साथ माहेश्वरी समाज एवं राठौड़ समाज में उत्साह है मेहता ने साध्वी जी के मार्गदर्शन मै चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर मुकेश मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि साध्वी श्री श्रद्धानिधि महाराज साहब द्वारा छोटे से गांव में धर्म जागरण किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है मेहता ने कहा कि मात्र 9 घर मै चातुर्मास संचालित हो रहा है जिसमें माहेश्वरी समाज का विशेष सहयोग है प्रति दिन प्रवचन हो रहे है। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दिलीप परवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि खट्टाली जैसे गांव मै चातुर्मास होना बड़ी बात है खट्टाली मै जैन समाज एवं माहेश्वरी समाज मिल जुल कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संचालित करते है। परवाल ने जैन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कर्यक्रम को धन्य मेहता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात राजगढ़ श्री संघ द्वारा खट्टाली श्री संघ प्रमुख रमेश मेहता एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप परवाल एवं राठौड़ समाज के लक्ष्मीनारायण राठौड़ एवं राजू कोदे का तिलक लगाकर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया कार्यक्रम के पश्चात यात्रियों का दल मोहनखेड़ा स्थित म्यूजम पर विभिन्न साध्वी जी के दर्शन वंदन किए पश्चात मोहनखेड़ा तीर्थ मै विराजित आचार्य श्री हितेश चंद्र सूरी जी के दर्शन वंदन किए पश्चात मोहनखेड़ा तीर्थ पर भगवान श्री आदिनाथ जी की आरती मंगल दीवा एवं राजेंद्र सुरीश्वर जी गुरुदेव की आरती लाभ शैतानमल समर्थमल पन्नालाल मेहता परिवार खट्टाली द्वारा लिया गया इसके पूर्व रिंगनोद में स्थित साध्वी श्री विज्ञान लता महराज साहब के दर्शन वंदन किए। Post navigation जूना पानी में तीन दिवसीय रामकथा का समापन, भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु