जितेंद्र वर्मा, जोबट 

आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जोबट थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 125 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 5,35,000 रुपए बताई जा रही है हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

आबकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों—संतोष और भूरू भांगड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग अब दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *